Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित 

जिला कलेक्टर सुरेश ओला की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने योजना की प्रगति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए साथ ही आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को समय पर किस्त जारी नहीं करने एवं योजना के अंतर्गत कम प्रगति होने के कारण तथा जीओ टेकिंग नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत चौथ के बरवाड़ा एवं आदलवाड़ा कला के ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश सोनी को जिला कलेक्टर ने निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

 

Review meeting of Prime Minister's Housing Scheme held in sawai madhopur

 

आवास योजना में वर्ष 2021-2022 की प्रथम एवं द्वितीय किस्त लाभार्थियों को जल्द देने के निर्देश जिला कलेक्टर ने विकास विकास अधिकारियों को दिए। आवास योजना में जो कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं उन्हें तत्काल शुरू करवाने के निर्देश भी जारी किए गए। वर्ष 2016-2017 से वर्ष 2020-2021 तक आवासों में से 1712 अपूर्ण है उन आवासों का भौतिक सत्यापन कराकर तत्काल पूर्ण करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। लाभार्थियों को नरेगा में भी मस्टरोल जारी कर 90 मानव दिवस का लाभ देने के लिए भी जिला कलेक्टर द्वारा कहा गया। बैठक मे अधिशासी अभियंता एवं प्रधानमंत्री आवास जिला योजना प्रभारी सौदान मीणा सहित संबंधित विकास अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !