Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) एवं “सतरंगी सप्ताह” की समीक्षा बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर: सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) एवं “सतरंगी सप्ताह” की समीक्षा बैठक शुक्रवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में स्वीप प्रभारी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 22 नवंबर, 2023 तक “सतरंगी सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक मतदाता जागरूकता से संबंधित विभित्र कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। प्रत्येक कार्यक्रम की थीम, रंग, स्लोगन और लक्षित वर्ग पर निर्धारित की गई है। उन्होंने जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द को “सतरंगी सप्ताह” के तृतीय दिन, 18 नवंबर, 2023 को कलेक्ट्रेट परिसर से महावीर पार्क तक समावेशी वॉकथोन का आयोजन करने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

इसमें सेवारत मतदाता, सरकारी कार्मिक, खिलाड़ी, शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, पुलिस के जवान शामिल होंगे। इस दिन का रंग आसमानी तथा स्लोगन “कर्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में” रहेगा। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य को “सतरंगी सप्ताह” के चतुर्थ दिन, 19 नवंबर, 2023 को ट्राई साइकिल रैली के माध्यम से विशेष योग्यजन मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देशत दिए। इस दिन की थीम का रंग हरा और स्लोगन “हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम” तय की गई है। इसके साथ ही उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के रजत भारद्वाज को 20 नवंबर को रेलवे स्टेशन के बाहर मतदाता जागरूकता रैली एवं फ़्लैश मॉब का आयोजन करने के निर्देश प्रदान किए है।

 

Review meeting of well-organized Voter Education and Electoral Participation Program (SWEEP) and Satrangi Week organized

 

इसमें युवा मतदाता और शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग पीला और स्लोगन “मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे, वोट करेंगे” रहेगा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा को सतरंगी सप्ताह के तहत 21 नवंबर, 2023 को महिला रंगोली एवं महिला मार्च कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसमें महिला मतदाता, महिला कार्मिक, महिला बीएलओ, महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दिन की थीम का रंग नारंगी रहेगा और स्लोगन “वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी” होगा। उन्होंने नगर विकास न्यास के अधिकारी को “सतरंगी सप्ताह” के अंतिम दिन, 22 नवंबर, 2023 को रेलवे स्टेशन सर्किल, नगर परिषद एवं नगर पालिका कार्यालयों पर मतदान वृक्ष एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए है।

 

 

इस दिन की थीम का रंग लाल और स्लोगन “लालच पर होगी चोट, सोच समझकर करेंगे वोट” होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी ब्लॉक एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर सतरंगी सप्ताह का प्रतिदिन आयोजन कर मतदाताओं में जागरूकता लाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि इन सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम का लक्ष्य राज्य में गत विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से अधिक बढ़ाते हुए शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु एक सघन प्रवास करना है। ताकि भारत निर्वाचन आयोग के समावेशी एवं सहभागी मतदान के लक्ष्य को हासिल करते हुए लोकतंत्र के सशक्तीकरण में महत्ती भूमिका निभायी जा सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !