सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने डम्पर चोरी के मामले में इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व दीपक खण्डेलवाल पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर व थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में वांछित मुल्जिमानों के धरपकड अभियान के तहत 10 जनवरी को पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी सलीम उर्फ सम्मा पुत्र आस मोहम्मद उर्फ आसू खान निवासी धौज जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 20 जनवरी 2023 को मोहम्मद मुश्ताक खान पुत्र अल्ला रख्खा निवासी रसूलपुरा थाना मलारना डूंगर ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके डम्पर को ट्रक युनियन चकचैनपुरा के आगे केशव पेट्रोल पम्प से 19 जनवरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया