Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बाइक सहित नदी में बहे दो लोग

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के गंगधार में चाचूर्णी नदी की रपट से बाइक सहित दो व्यक्ति बह गए है। हालांकि दोनों व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। वहीं बाइक और मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान पानी में बह गया।

 

River Youth Jhalawar news 31 aug 2024

 

 

उन्हेल थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के अनुसार मध्य प्रदेश के लकवा गांव निवासी मेहरबान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह और राजेंद्र सिंह पुत्र भेरू सिंह बाइक से अपने रिश्तेदार चैन सिंह के यहां सेकला गांव आए हुए थे। सुबह जब वापस अपने गांव जाते समय चाचूर्णी नदी की रपट पर पहुंचे तो अचानक बाइक स्लिप हो गई। रपट पर पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों नदी में बह गए। दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद तैरकर बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। उनकी बाइक का अभी पता नहीं चला है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !