विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध सवाई माधोपुर नगर में संचालित आदर्श विद्या मंदिरों के 1500 विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष्य में बजरिया क्षेत्र में जय घोष दल के साथ विशाल पथ संचलन निकाला। बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर मानटाउन के प्रधानाचार्य हंसराज वैष्णव ने बताया कि नेताजी सुभाष बोस जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रातः 11ः15 बजे स्थानीय विद्यालय बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन से संचलन प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन दाधिच रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवन चरित्र एवं देश आजादी के लिए उनके संघर्ष में महत्ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विभिन्न महापूरूषों की झााँकियां बनाई गई। महारानी लक्ष्मी बाई, दुर्गावती, घोड़े पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भारत माता, स्वामी विवेकानन्द, डॉ. हेडगेवार, माधोसिंह एवं बाल क्रांतिकारी झांकियों का भव्य प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, संतोष मथुरिया जिले में संचालित विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा, दामोदर प्रसाद शर्मा, हरेकृष्णव शर्मा, सुमन श्रीमाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, सह प्रधानाचार्य नमिता जैन एवं आचार्य आचार्या मौजूद रहे।