नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 50 ब्रह्मपुरी में पीडब्ल्यूडी द्वारा पवन आई हॉस्पिटल से अंकुर होटल तक की बनाई गई सीसी रोड़ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं बनाई गई है। रोड़ को पहले डिस्मेंटल करके बनाना था। लेकिन संवेदक द्वारा सभी नियमों की अनदेखी की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर विरोध भी किया गया।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन पर आपत्ति दर्ज करा दी गई। लेकिन किसी ने भी मौके पर आना उचित नहीं समझा। पार्षद इंद्रा शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, पार्षद तनवीर अहमद, रामसिंह गुर्जर, पदम जैन, अभयंकर शर्मा, देवेन्द्र गोतम, रितेश भारद्वाज सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रोड़ की जांच कराने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया