Thursday , 23 July 2026
Breaking News

घुश्मेश्वर नगरी को जोड़ने वाली सड़कें गड्ढों में तब्दील

घुश्मेश्वर नगरी को जोड़ने वाली चारों तरफ की सड़कें गड्ढों में तब्दील होकर टूटकर उखड़ चुकी हैं। जिसके कारण भोले बाबा के आने वाले हजारों पैदल यात्रियों कावड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय श्रावण का महीना चल रहा है जिसके कारण हजारों पदयात्री, कावड़िया, वाहन चालक दूरदराज के क्षेत्रों से चलकर भोले के दरबार में हाजिरी दे रहे हैं। अधिकतर यात्री जयपुर, वाया, बरौनी, वाया, दौसा, बौंली, वाया, जामडोली, महापुरा एवं ईसरदा होकर भोले के पहुंच रहे हैं और इन्हीं सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहनों का चलना तो दूर पैदल में नहीं चला जा सकता। इस बारे में ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाने के बाद विभाग के ठेकेदारों द्वारा लीपापोती कर दी गई है लेकिन कार्य नहीं होने से पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील होकर सड़कें टूट चुकी है।

 

Roads connecting Ghushmeshwar city turned into potholes

 

वर्तमान में विभाग की लापरवाही से बहड से ईसरदा सड़क मार्ग खोदने से गिट्टियां निकलकर खड्डो में तब्दील हो चुका है। बरौनी से कंवरपुरा तक का सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील होकर जगह-जगह टूट चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग में दुपहिया वाहन श्रद्धालु आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। इसके बावजूद भी विभाग की समस्या की ओर ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बहड से ईसरदा तक रोड़ बनाने का कार्य शुरू किया गया था जो मात्र 12 किलोमीटर का है ठेकेदार द्वारा रुक रुक कर कछुआ चाल के साथ काम करने से सड़क मार्ग खुद कर पड़ा हुआ है। जिसके चलते दूरदराज यात्रियों के साथ क्षेत्रीय राहगीर वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों को क्षेत्रीय जनता द्वारा अवगत करवा देने के बावजूद भी मार्ग का कार्य चालू नहीं होने से लोगों में विभाग के अधिकारी के खिलाफ आक्रोष व्याप्त है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !