रेलवे सुरक्षा बल सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान यात्रियों को पम्पलेट और लाउड स्पीकर द्वारा यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाने पीने की कोई भी वस्तु ना लेने, अपने सामान की स्वयं रक्षा करने, सोने चांदी के आभूषण पहन कर खिड़की के पास सावधानी से बठने, चलती गाड़ी से ना चढ़ने उतरने व गाड़ी के पायदान पर बैठकर यात्रा ना करने, और किसी भी आपातकालीन स्थिति में 182 हेल्पलाइन पर कॉल करने के बारे में बताया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया