Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस अफसर ने मांगी रिश्वत में महिला की अस्मत, ACB ने किया ट्रेप

एसीबी की टीम ने ेडीजी बी.एल. सोनी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए जयपुर में तैनात राजस्थान पुलिस महकमे के सीनियर पुलिस ऑफिसर आरपीएस कैलाश बोहरा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जयपुर प्रदेश की राजधानी जयपुर में एसीबी ने आज एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ऐसे आरपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है जिसने रिश्वत के बदले एक महिला से उसकी अस्मत मांगी थी। टीम ने एसीबी के डीजी बी.एल. सोनी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए जयपुर में तैनात राजस्थान पुलिस महकमे के सीनियर पुलिस ऑफिसर आरपीएस कैलाश बोहरा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

rps kailash bohra arrested by acb jaipur team

महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट में तैनात है अधिकारी

बताया जा रहा है कि कैलाश बोहरा महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट में तैनात है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला से काम के बदले रिश्वत में उसकी अस्मत की मांग की थी। एसीबी के अनुसार, पीड़िता के दुष्कर्म सहित तीन प्रकरण की जांच एसीपी कैलाश बोहरा के पास ही थी। इस मामले की जांच में सहयोग करने के लिए आरोपी कैलाश ने अस्मत मांगी थी। पीड़िता ने बताया था कि कैलाश ने उससे कहा कि “पहले उसके साथ रात गुजारो, उसके बाद आगे की बात करेंगे”।

शिकायत का करवाया सत्यापन, फिर रंगे हाथों किया ट्रैप,

एसीबी के अनुसार पीड़िता कि ओर से शिकायत मिलने पर इसका सत्यापन करवाया गया और मामला सही पाया गया है। इसके बाद जैसे ही एसीपी महिला की अस्मत से खेलने की तैयारी कर रहे थे, तो एसीबी ने तुरंत उन्हें ट्रैप कर लिया। अभी फिलहाल एसीबी की ओर से आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीम ने सर्च अभियान चला रखा है। इधर इस खुलासे के बाद यह सवाल उठ रहे है कि महिला अत्याचार संरक्षण जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए पुलिस ही खुद ऐसे कृत्य में शामिल हो, तो कैसे किस पर भरोसा किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !