Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पूर्ण मनोयोग से किये गए कार्य सिद्धिदायी होते हैं – डॉ. नेगी

स्काउट वन आवासन मण्डल में 8 मार्च से चल रहे गाईड कैप्टन बेसिक कोर्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरजसिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि सहायक स्टेट कमिश्नर (गाईड) एवं सी.बी.ई.ओ. खंडार मिथलेश शर्मा, सवाई माधोपुर स्थानीय संघ प्रधान आचार्य लोकेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सी.ओ.गाईड दिव्या द्वारा सभी का अभिनंदन एवं स्वागत किया। शिविर संचालिका एवम मंडल प्रशिक्षण आयुक्त (गाईड) मीना शर्मा ने इस अवसर पर सप्त दिवसीय गाईड कैप्टन बेसिक कोर्स का प्रतिवेदन सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नेगी ने अपने उद्बोधन में कोर्स में सम्मिलित हुई प्रशिक्षणार्थियों के कार्य एवं कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु सभी कार्यों को पूर्ण मनोयोग से मन, वचन और कर्म से करने का आह्वाहन किया साथ ही जीवन मूल्यों के संवर्द्धन पर बल दिया। बिखरती परिवार व्यवस्था, अवसाद ग्रस्त होते युवा एवं परिवार को बचाने के लिए जीवन पद्धति में परिवार और कार्यस्थल के योगदान का महत्व बताया।

Work done with complete intent is beneficial Dr Negi

कार्यक्रम में सवाई माधोपुर स्थानीय संघ सचिव महेश पहाड़िया, सहसचिव रजनी लक्षवाल, खंडार स्थानीय संघ सचिव शशिभूषण शर्मा, रामचरण पंवार, चित्रमाला स्वर्णकार, एवं महावीर प्रसाद जैन उपस्थित रहे।
इससे पूर्व प्रथम प्रहर में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) घनश्याम बैरवा ने कैम्प विजिट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्राकृतिक चीजों के महत्व पर जानकारी प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !