Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आरपीएससी ने जारी की 7 परीक्षाओं की तिथि

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

 

 

RPSC released dates of 7 exams in rajasthan

 

 

आयोग सचिव ने बताया कि तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभागः ग्रुप-1) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 24 जून 2025 तथा अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

 

 

 

कृषि विभाग के पदों हेतु सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी (6 विषय) व सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (5 विषय) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

4 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि में किया संशोधन:

संशोधित कार्यक्रमानुसार खान एवं भूविज्ञान विभाग के पदों हेतु भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं सहायक खनि अभियंता प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 7 मई 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया था।
इसी प्रकार पूर्व में 26 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 तथा 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !