Thursday , 22 October 2026
Breaking News

45 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

जयपुर: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राजस्थान पुलिस आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (आरपीआईडीसीएल) के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने कहा कि पुलिस विभाग के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सतत फोकस जरूरी है। साहू बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आरपीआईडीसीएल के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी और रख-रखाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

 

 

45 policemen honored in jaipur rajasthan

 

 

उन्होंने कॉरपोरेशन द्वारा बनाई गई बिल्डिंग्स के लीक से हटकर डिजाइन और कार्यों में क्वालिटी के लिए एडीजी हाऊसिंग तथा आरपीआईडीसीएल की प्रबंध निदेशक बिनीता ठाकुर और निगम की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनको बधाई दी है। कार्यक्रम में डीजीपी ने निगम में निर्माण कार्यों के प्रबंधन एवं देखरेख से जुड़े अधिकारियों सहित 45 पुलिस कार्मिकों नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डीजीपी ने दानाराम गेंवा, उप महाप्रबंधक (तकनीकी), रमेश कुमार, उप महाप्रबंधक, जयपुर, धनराज नायक, सहायक महाप्रबंधक, जयपुर और अनिल कुमार साहू, सहायक महाप्रबंधक (विद्युत), जयपुर को 10-10 हजार रुपये की नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने अर्जुन लाल जाट, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय, गजेन्द्र सिंह, प्लाटून कमाण्डर, सातवीं बटालियन आरएसी, भरतपुर, राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस आयुक्तालय जयपुर को पांच-पांच हजार रुपये नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार गीता रावत, कांस्टेबल चतुर्थ बटालियन आरएसी चैनपुरा जयपुर, अजय कुमार त्वीनवाल, कांस्टेबल, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, सौरभ उपाध्याय कांस्टेबल, एम.बी.सी. बांसवाड़ा, रामसिंह, कांस्टेबल, पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर, सुमन महिला कांस्टेबल, सीकर, सीताराम, कांस्टेबल, सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर, भूराराम, कांस्टेबल, तृतीय बटालियन आरएसी, बीकानेर, धन्नाराम, कांस्टेबल, तृतीय बटालियन आरएसी, बीकानेर, मनोज, हैड कांस्टेबल, महाराणा प्रताप बटालियन, प्रतापगढ़, जसवंत, हैड कांस्टेबल, आरपीटीसी जोधपुर, मोहनसिंह, कांस्टेबल, चित्तौड़गढ, ओमप्रकाश  यादव, कांस्टेबल, झुन्झुनू, तुलसीराम चौहान कांस्टेबल, चतुर्थ आरएसी जयपुर, अनिता महिला कांस्टेबल, 716 चतुर्थ आरएसी चैनपुरा, जयपुर, मदन लाल कांस्टेबल, उदयपुर, देवीलाल कांस्टेबल, महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी (आईआर) प्रतापगढ़, रामनिवास कांस्टेबल, नागौर, आजोदया महिला कांस्टेबल, नागौर, रमेश कांस्टेबल, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर, ईश्वर कांस्टेबल, झुन्झुनू, सुगनी महिला कांस्टेबल, बीकानेर, जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल, बीकानेर और कौशल्या कांस्टेबल, तृतीय आरएसी बीकानेर को 2-2 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

 

 

 

 

इसी प्रकार पप्पाराम हैड कांस्टेबल, पीटीएस, जोधपुर, पीयूष कांस्टेबल, चुरू, राहुल कांस्टेबल, सिरोही, रत्नी देवी महिला कांस्टेबल, प्रथम आरएसी जोधपुर, समय सिंह, कांस्टेबल, पीटीएस खैरवाड़ा, शिवकुमार, कांस्टेबल, उदयपुर,  चेनाराम, कांस्टेबल, अजमेर, श्रवण, कांस्टेबल, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर, गुणेशाराम, कांस्टेबल, बाड़मेर,ओमप्रकाश, कांस्टेबल, महाराणा प्रताप बटालियन, प्रतापगढ़, रामसिंह, कांस्टेबल, कोटा शहर, शिवचरण, कांस्टेबल, अजमेर, सुनिल, कांस्टेबल, झालावाड़, चरणसिंह, कांस्टेबल, श्रीगंगानगर और लालचन्द, कांस्टेबल, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को भी दो-दो हजार रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !