Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024: 35 लाख रुपये जब्त

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल के प्रभाव रहित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को लुभाने वाली अ*वैध नकदी, श*राब, न*शीले पदार्थ और अन्य अवैध सामग्री के वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस क्रम में 7 जिलों में बुधवार तक कुल 13.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अ*वैध नकदी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
Rajasthan Assembly By-Election-2024 Rs 35 lakh cash found in a vehicle in Alwar
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए 15 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप गठित उड़न दस्तों, स्थैतिक निगरानी टीमों एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों ने अ*वैध वस्तुओं के परिवहन पर लगातार कड़ी नजर रखी है।
बुधवार तक पकड़ी गई 13.5 करोड़ रुपये की अ*वैध सामग्री में 2.5 करोड़ रुपये नकद राशि है। साथ ही, इन एजेंसिंयों के बीच परस्पर समन्वय से 1.1 करोड़ रुपये मूल्य की अ*वैध श*राब और लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की न*शीले पदार्थ पकड़े गये हैं।

दौसा जिले में अब तक 2 करोड़ रुपये अ*वैध नकद राशि जब्त:

महाजन के अनुसार, बुधवार को अलवर में एक वाहन से 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है। आचार संहिता की अवधि के दौरान दौसा जिले में लगभग 2 करोड़ रुपये अ*वैध नकद राशि की जब्ती हुई है। इस अवधि में अब तक अलवर में लगभग 35 लाख रुपये और डूंगरपुर में 10.5 लाख रुपये अ*वैध नकद राशि मिली है। सर्वाधिक 9.78 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की फ्रीबीज एवं अन्य सामग्री भी जब्त हुई है।
आयोग की ओर से 11 पर्यवेक्षक नियोजित:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च पर नियंत्रण एवं निगरानी करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक नियोजित कर दिए हैं। आयोग ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक सामान्य पर्यवेक्षक और कुल 4 पुलिस पर्यवेक्षक सहित कुल 11 पर्यवेक्षक नियोजित किए हैं। सभी 7 क्षेत्रों के लिए उड़न दस्तों और स्थानिक निगरानी दल के रूप में 72-72 टीमें निगरानी कर रही हैं। पुलिस तथा आबकारी विभागों ने अंत:राज्य एवं अंत:जिला नाके भी स्थापित किए हैं, जिन पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !