Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महाशिवरात्रि पर हुआ रूद्राभिषेक, शिविर मंदिर में भव्य भजन संध्या हुआ आयोजित

श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पर 17 फरवरी को रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका यूट्यूब पर लाइव प्रसारण व एवं इमेजिन पर सीधा प्रसारण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि भजन संध्या में पीयूष भावसार इंदौर, गौतम शर्मा दूनी, मेघा सूर्यवंशी, रितिका अग्रवाल अन्य राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात भजन गायक गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

 

जिस पर लोगों को झूमने पर नाचने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में रात्रि 2 बजे तक श्रोता देर रात तक डटे रहे। मंदिर में भव्य रोशनी की गई आकर्षक झांकी सजाई गई। भजन संध्या के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री केशव प्रसाद गुप्ता थे।

 

Rudrabhishek performed on Mahashivaratri

 

अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने की वरिष्ठ अतिथि डॉ. भरत मथुरिया एवं सत्यनारायण मथुरिया थे। 18 फरवरी को सुबह एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा ने सपरिवार पूजा अर्चना की व अभिषेक किया। भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना के दौरान रूद्राभिषेक विद्वान पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में रुद्री पाठ के साथ किया गया है। भगवान का रुद्राभिषेक कर आकर्षक श्रंगार किया एवं महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

 

इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष अग्रवाल के साथ उपाध्यक्ष भगवानदास चौधरी, महामंत्री नाथूलाल शर्मा, ट्रस्टी प्रहलाद चक्की वाले, जगदीश जड़ावता वाले, हेमेंद्र शर्मा, महावीर प्रसाद मित्तल, सत्येंद्र गुप्ता, विनोद गर्ग, तेजकुमार कुमावत, मुरारी लाल डूंगरी वाले, विजय नारायण तिवारी, निरंजन लाल सिंघल, शीतल दास सिंधी, कल्याणमल कांवरिया, श्रीवल्लभ गौतम, प्रभु दयाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !