Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान हाई कोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष में रन फोर लीगल एड मैराथन दौड़ का आयोजन

राजस्थान उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह माननीय मुख्य न्यायाधिपति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में “रन फोर लीगल एड” स्मॉल डिस्टेंस मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का आयोजन उच्च न्यायालय परिसर, झालामंड से शुरू होकर शताब्दी सर्कल, झालामंड सर्कल से राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी तक किया गया।
मैराथन का आग़ाज मुख्य न्यायाधिपति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बैलून उड़ाकर व हरि झंडी दिखाकर किया। मुख्य न्यायाधिपति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रन फोर लीगल एड’ के आयोजन का उद्देश्य यह है कि ग़रीब वर्ग किसी भी आर्थिक व सामाजिक वजह से न्याय से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से ये संदेश देना चाहते है कि आम जनता तक विधिक सेवा पहुंचाने के लिये हम सभी प्रतिबद्ध व संकल्पित है।
Run for Legal Aid Marathon race organized to commemorate the platinum jubilee celebrations of the establishment of Rajasthan High Court
हम समाज के हर व्यक्ति तक विधिक जागरूकता पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि दिव्यांगजन तक भी विधिक संबंधी सभी जानकारियां व सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए भी हम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। इस अवसर पर न्यायाधिपति पुष्पेंद्र सिंह भाटी, न्यायाधिपति दिनेश मेहता, न्यायाधिपति मदन गोपाल व्यास, न्यायाधिपति अरुण मोंगा, न्यायाधिपति फरजंद अली, न्यायाधिपति कुलदीप माथुर, न्यायाधिपति रेखा बोराणा, न्यायाधिपति नुपुर भाटी, न्यायाधिपति योगेंद्र कुमार पुरोहित, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री की अधिकारी सहित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य न्यायिक अकादमी के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, लॉयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद पुरोहित, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्ना राम ठोलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता व समस्त अधिवक्तागण उपस्थित थे।
इस दौरान डॉ. रक्षा व्यास द्वारा सीपीआर का लाइव प्रशिक्षण देकर सभी को जागरूक किया गया। मैराथन के विजेता प्रथम अमन बिश्नोई, द्वितीय निमन्यु प्रशांत भारद्वाज, तृतीय नत्थूराम रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !