Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रतिनियुक्ति वाले टीचर्स को 12 तक भेजना होगा मूल स्थान पर 

बार-बार कहने के बाद भी शिक्षा निदेशालय सहित कई स्कूलों में अब भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। उन्हें अब 12 फरवरी तक मूल स्थान पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होने के बाद तत्कालीन शिक्षा निदेशक कानाराम ने निदेशालय के अनुभागों में प्रतिनियुक्ति पर बैठे शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया था। हालांकि, कुछ को आदेश में ढील देते हुए अनुभाग अधिकारियों की सिफारिश मानते हुए निदेशालय में ही रख दिया था। इसमें शिक्षा विभागीय पंजीयक में करीब सात शिक्षक भी शामिल हैं। अब प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक अलग-अलग हो गए हैं। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने 12 फरवरी तक प्रतिनियुक्ति समाप्त कर शिक्षकों को मूल स्थान पर भेजने के आदेश दिए हैं।

 

Deputation teachers will have to be sent to their native place till 12th February

 

आदेश में कहा गया है कि तृतीय श्रेणी अध्यापक अपने मूल पदस्थापन स्थान के अलावा प्रतिनियुक्ति, कार्य व्यवस्थार्थ, शिक्षण व्यवस्थार्थ अन्य विद्यालयों तथा कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं, जिससे मूल पदस्थापन वाले विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अत: निर्देशित किया जाता है कि ऐसे विद्यालयों एवं कार्यालयों में 31 दिसंबर से पूर्व प्रतिनियुक्त, कार्य व्यवस्थार्थ तथा शिक्षण व्यवस्थार्थ लगाए गए सभी तृतीय श्रेणी अध्यापकों को 12 फरवरी तक मूल पदस्थापन स्थान के लिए कार्यमुक्त कर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। यदि किसी विद्यालय में एकल शिक्षक शिक्षण व्यवस्थार्थ कार्यरत है, तो उन्हें आगामी आदेशों तक कार्यमुक्त नहीं किया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि असाध्य रोग जैसी स्थितियों के कारण प्रतिनियुक्ति, कार्य व्यवस्थार्थ तथा शिक्षण व्यवस्थार्थ लगाया गया हो, तो ऐसे प्रकरणों से निदेशालय को अवगत कराया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !