मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बजरिया में सब्जी एवं फल विक्रेताओं, दुकानदारों, थडी, ठेले संचालक, इन्दिरा मार्केट के समस्त दुकानदारों एवं एसबीआई मानटाउन, पंजाब नेशनल बैंक महाराणा प्रताप कॉलोनी के समस्त कार्मिकों के कोरोना सैंपल लिये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक एनयूएचएम विनोद शर्मा के नेतृत्व में सामान्य चिक्त्सिालय सवाई माधोपुर से अंकुर त्यागी माईक्रोबायोलोजिस्ट, प्रवीण कुमार शर्मा, लैब टैक्नीशियन द्वारा कुल 225 सैंपल लिये गये। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट व जिला न्यायालय के कार्मिकों की रेण्डम सैंपलिंग की जाएगी।
बजरिया/शहरी पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सन्दीप शर्मा ने बताया कि हरसहाय जगरिया, लैब टैक्नीशियन, अरविन्द कुमार गुप्ता मेल नर्स, वेदप्रकाश शर्मा एवं विक्की द्वारा सैनेटाईजेशन कार्य किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया