राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती द्वारा आज हमारे देश के कोरोना योद्धा चिकित्सा कर्मियों का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया सवाई माधोपुर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उपहार सामग्री भेंट कर हौसला बढ़ाया। संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने बताया कि चिकित्सा विभाग आमजन व मरीजों के जीवन बचाने में अग्रणी रहे है। यूपीएचसी बजरिया चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी शर्मा व विनोद शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों का धन्यवाद देते हुए कहां की जनता के सहयोग से हम सब इस कोरोना वायरस शत्रु से निजात पाने में सफल हो पा रहे है। इसके लिए जनता धन्यवाद की पात्र है।

स्वागत के दौरान सेवा भारती के विभाग प्रमुख रामप्रसाद राजपूत, विभाग संपर्क गोविंद शर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र माली, अरविंद गौतम, सुरेंद्र शर्मा, छोटू सिंह ओम बेद ब्रजवल्लभ, ओम मथुरिया, विष्णु, योगेंद्र चौहान, रजत भारद्वाज और महेंद्र गोहिल एवं संस्थान के समस्त अधिकारी व स्टाफ आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया