कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज चाइल्डलाइन कार्यालय एवं मर्सी शेल्टर होम को नगर परिषद द्वारा सैनिटाइज करावाया गया। संस्था सचिव अरविंद चौहान ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार चिकित्सा विभाग एवं राज्य सरकार की एडवाइजरी की पालना की जा रही है। इसी कड़ी में सभी स्टाफ मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करके कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

आश्रय गृह एवं स्पेशल क्वारंटाईन होम में आवासीत बच्चों में वायरस का संक्रमण नहीं फैले इसके लिए सप्ताहिक तौर पर मर्सी शेल्टर होम एवं स्पेशल क्वारंटाईन होम को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। नगर परिषद के कर्मचारी शिवराज की देखरेख में प्रत्येक सप्ताह चाइल्डलाइन कार्यालय एवं शेल्टर होम में हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव नगर परिषद की ओर से कराया जाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया