Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सांकड़ा की बेटी को मिला अंतरराष्ट्रीय आईकॉन अवॉर्ड

जिले की मलारना डूंगर तहसील के सांकड़ा गांव की बेटी प्रीति मीना को एक बार फिर इंदौर में अंतरराष्ट्रीय आईकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया। मलारना डूंगर के सांकड़ा गांव निवासी सेल टैक्स ऑफिसर भरतलाल मीणा की पुत्री और कोटा जेडीबी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति मीना को अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। जेडीबी कॉलेज की प्रोफेसर प्रीति मीना ने बताया कि इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2020 में चुनिंदा हस्तियों को पुरस्कृत किया किया गया। प्रदेश की दूसरी शख्सियत है प्रीति मीना जिनको अंतरराष्ट्रीय आईकॉन अवॉर्ड 2020 में सम्मान मिला। प्रीति मीना को अंतरराष्ट्रीय आईकॉन अवॉर्ड मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

Sankra village daughter received international icon award
प्रोफेसर प्रीति मीना को इंदौर में आयोजित समारोह के दौरान बॉलीवुड स्टार सुष्मिता मुखर्जी, पदमश्री अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर विजय कुमार शाह और अनेक अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने अंतरराष्ट्रीय आईकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रोफेसर मीना को यह अवार्ड उनके सामाजिक हित में कार्य करने, लेखन, फैशन साहित्य कला, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया। प्रोफेसर मीना सामाजिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करने के साथ जनजाति क्षेत्र में कुपोषित बच्चे तथा स्ट्रीट चाइल्ड के संपूर्ण विकास के लिए कार्य करने के साथ लेखिका होने के चलते हिंदी कविताओं के माध्यम से भी जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। प्रोफेसर मीना ने गत वर्ष करिश्मा 2019 का खिताब भी अपने नाम किया था। उनके पति हरीश मीना बांरा जिले में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !