Monday , 7 April 2025

संतोष कुमार स्वामी महात्मा गांधी शांति पुरुस्कार 2023 से हुए सम्मानित

शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा इस वर्ष राजस्थान के समस्त जिले से महात्मा गांधी की विचारधारा को मानने वाले व शांति एवं अहिंसा के क्षेत्र मे अपने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को महात्मा गांधी शांति पुरुस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया था उसकी अनुपालना में जिला कलेक्टर व शांति एवं अहिंसा विभाग सवाई माधोपुर के जिला संयोजक विनोद जैन के संयोजन में चयन समिति ने गांधी दर्शन समिति बौंली के सह संयोजक संतोष कुमार स्वामी का चयन किया गया।

 

गत गुरुवार को पाली जिले में स्काउट गाइड जम्बूरी में आयोजित युवा सम्मेलन 2023 मे शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा, राजस्थान युवा बोर्ड के सचिव पहाड़िया गांधी विचारक प्रोफेसर प्रशांत राय, प्रेरणा, कुमार प्रशांत व गांधी आश्रम वर्धा के मोहन ठाकरे द्वारा संतोष कुमार स्वामी को महात्मा गांधी शांति पुरुस्कार 2023 प्रदान किया गया।

 

Santosh Kumar Swami honored with Mahatma Gandhi Peace Award 2023

 

गौरतलब है की संतोष कुमार स्वामी सवाई माधोपुर जिले बौंली ब्लॉक के ग्राम डीडवाड़ी के निवासी है, साथ ही वर्तमान में गांधी दर्शन के अलवा सवाई माधोपुर जिले के सेवादल जिलाध्यक्ष व जन अभियोग निराकरण व सतर्कता समिति के सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए है। पूर्व में भी स्वामी 2007 में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले का श्रेष्ठ युवा पुरुस्कार, 2009 में समरसता पुरुस्कार व जैविक खेती के क्षेत्र मे 2021 में श्रेष्ठ जिला प्रगतिशील किसान के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

संतोष स्वामी ने शांति एवं अहिंसा संयोजक विनोद जैन के निर्देशन महात्मा गांधी दर्शन को आगे बढ़ाने हेतु बौंली व मलारना डूंगर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत पर गांधी मित्र बनाये है जिसमे सभी धर्मों व महिलाओं का भी समावेश किया है। स्वामी को महात्मा गांधी शांति पुरुस्कार मिलने से नेहरू युवा मंडल डीडवाड़ी, गांधी दर्शन समिति बौंली व दयाल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शांति एवं अहिंसा विभाग सवाई माधोपुर के संयोजक विनोद जैन व जिला प्रशासन सवाई माधोपुर का धन्यवाद प्रेषित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bonli Police Sawai Madhopur News 06 April 25

बौंली थाने में सायबर ठ*गी का मामला दर्ज, 11 लाख रुपए का मिला हिसाब

बौंली थाने में सायबर ठ*गी का मामला दर्ज, 11 लाख रुपए का मिला हिसाब   …

Manoj Parashar took blessings from Mahant Hemraj Maharaj of Bhairav ​​Dham

मनोज पाराशर ने भैरव धाम के महंत हेमराज महाराज से लिया आशीर्वाद

सवाई माधोपुर: विप्र संवाद ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के …

Bonli Police Sawai Madhopur News 05 April 25

2 लाख 10 हजार की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा

2 लाख 10 हजार की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: …

Mantown police sawai madhopur news 05 April 25

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा       सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस …

PHEDs AEN APO in sawai maddhopur

पीएचईडी के एईएन को किया एपीओ

पीएचईडी के एईएन को किया एपीओ       सवाई माधोपुर: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !