Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सरपंच रघुवीर मीना हत्याकांड : बौंली कस्बा रहा बंद

सवाई माधोपुर के बौंली उपखंड के हथडोली सरपंच रघुवीर मीना की हत्या को लेकर प्रदर्शन लगातार बढता जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान आज बौंली कस्बा बंद रहा। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर बंद का समर्थन किया।

Sarpanch Raghuveer meena Murder case Baunli town Sawai Madhopur Closed
छात्र नेताओं व विभिन्न राजनीतिक संगठनों के बैनर तले आज बौंली में सैंकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला व थाना परिसर मे पहुंचकर थाने का घेराव किया।प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है कि बजरी खनन के विरुद्ध मुहिम छेडने वाले हथडोली सरपंच रघुवीर मीना की 14 फरवरी की रात बजरी माफियाओं ने निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया था।
आज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम विजेंद्र मीना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी, चारागाह से अतिक्रमण हटाने, मृतक सरपंच को शहीद का दर्जा दिलाने व घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।
संवेदनशीलता के चलते एएसपी योगेन्द्र फौजदार, डिप्टी संपत सिंह, चार थानाधिकारी व पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर आरएसी भी बुलवाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !