बामनवास पंचायत समिति सभागार में गुरूवार को ग्राम पंचायतों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया खोली जानी थी। जिसमें पंचायत समिति के सभी नवनिर्वाचित सरपंचों के द्वारा धांधली का आरोप लगाते हुए बहिष्कार करते हुए पंचायत समिति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही देर शाम तक धरने पर बैठे रहे।
सरपंच संघ प्रतिनिधि मंडल की ओर से बताया गया कि गुरूवार को कुछ पंचायतों की निविदा खुली थी जिसमें ग्राम पंचायतों से प्राप्त निविदाओं में एक बाहरी फार्म की गलत तरीके से निविदा प्राप्त की और पंचायत समिति प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों के स्तर पर जमा नहीं करा कर सीधे ही पंचायत समिति में जमा की गई। पंचायत समिति प्रशासन द्वारा समय निकलने के बाद भी ठेकेदार की निविदाओं को शामिल किया गया है। जबकि कई ठेकेदार ऐसे रह गए जिन्होंने पंचायत समिति प्रशासन के पास निविदा जमा कराने के लिए तय समय पर उपस्थित हुए उसके बाद भी उनकी निविदाओं को सम्मिलित नहीं किया गया।

समस्त सरपंच संघ पंचायत समिति बामनवास का कहना है कि पूर्व की फर्म के साथ हम कार्य नहीं करेंगे। क्योंकि इस फर्म की ओर पंचायत समिति के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते टेंडर प्रक्रिया में धांधली करवाई जा रही है। पंचायत समिति प्रशासन द्वारा सरकार के गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसके विरोध में हम पंचायत समिति बामनवास में धरना विरोध कर बैठे हैं।
सरपंच संघ ने बताया कि हमारा प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रभारी मंत्री से मिलकर उनको भी इस संबंध में अवगत करवाया गया है। हम जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर से भी इस संबंध में वार्ता करने जायेगें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया