जिला स्वास्थ्य भवन में आयोजित ब्लाॅक सवाई माधोपुर की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डाॅ. दिलिप मीना खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लाॅक में सभी को बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना, लडका लडकी में भेदभाव नहीं करने, ऐसे दम्पत्ति जिनके एक या एक से अधिक लड़कियां है उन पर निगरानी रखने तथा बेटा बेटी एक समान की भावना के लिए जागरूकता करने के लिए प्रत्येक डाक्टरर्स, नर्स, एलएचवी को पांबद किया गया कि वे उनके क्षेत्र में आने वाली सभी आशाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम, मुखबिर प्रोत्साहन योजना व सूचना देने के लिए व्हाटस अप नम्बर के बारे में जानकारी देंगे।

आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) नेे बैठक में बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों, बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर , व्हाटस अप नंबर 9799997795, पीसीपीएनडीटी जयपुर की जीमेल आई डी पर देने के बारे में, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बालिका संबल योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य जानकारी तथा डिकाॅय ऑपरेशन के बारे में बताया। बैठक में डाॅ. दिलिप मीना ब्लाॅक सीएमओ, आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), मनोज कुमार अग्रवाल बीपीएम, सत्यनारायण अग्रवाल लेखाकार सहित ब्लाॅक सवाई माधोपुर के चिकित्सा अधिकारी, एलएचवी, एएनएम इत्यादि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया