Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर एसीबी ने सीजीएसटी निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई द्वारा बुधवार को कार्रवाई करते हुए वरुण जैन निरीक्षक (सी.जी.एस. टी.) को परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी दुकान का निरीक्षण नहीं करने की एवज में तिमाही एवं छमाही बंधी के रूप में वरुण जैन निरीक्षक (सी.जी.एस.टी.) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रेंज-28, महावीर नगर सवाई माधोपुर द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद आज उनकी टीम द्वारा सवाई माधोपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए वरुण जैन पुत्र विजय जैन निवासी मकान न. 119/65, अग्रवाल फार्म, पुलिस थाना शिप्रापथ, मानसरोवर, जयपुर हाल निरीक्षक (सी.जी.एस. टी.) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रेंज-28, महावीर नगर सवाई माधोपुर को परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Sawai Madhopur ACB arrested CGST inspector for taking bribe of 10 thousand

प्रकरण में गोविंद पाराशर अधीक्षक (सी.जी.एस.टी.) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रेंज-28 सवाई माधोपुर की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिसकी एसीबी द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन न. 1064 एवं वाट्सएप हेल्पलाइन न. 9413502834 पर 24×7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। एसीबी आपके वैध कार्य करवाने में पूरी तरह मदद करेगी। विदित रहे की एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ केंद्र सरकार के कार्मिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने को अधिकृत है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !