जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट के एसीईएम कक्ष में बनाए गए जिला स्तरीय कोविड-19 वार रूम का निरीक्षण किया। यहां वार रूम में सूचनाओं को एकत्र करने, संकलित करने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वार रूम में कार्यरत कार्मिकों से सवाल जवाब कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को समझा।

वार रूम एवं हेल्प डेस्क मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव भी दिए। वार रूम के प्रभारी सीपीओ बाबूलाल बैरवा से कोविड के संबंध में अपडेट भी प्राप्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया