Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने बहरावंडा खुर्द, खंडार एवं बालेर क्षेत्र का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज बुधवार को बहरावण्ड़ा खुर्द, बालेर, खण्डार में चिकित्सा संस्थानों, बाजारों का निरीक्षण कर रेड अलर्ट महामारी जनअनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइन की पालना का निरीक्षण किया। कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने दोपहर एक बजे बहरावंडा खुर्द चौकी के सामने सड़क पर खड़े रहकर वाहनों की आवाजाही जांची। इस दौरान गैर अनुमत तीन वाहनों को सीज भी करवाया। उन्होंने पुलिस थानाधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश से आने वाले किसी भी यात्री का आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव नहीं होने पर राज्य की सीमा में प्रवेश होने नहीं दिया जाए। वहीं चेकपोस्ट पर ही गैर अनुमत वाहनों को जांच कर उन्हें जिले में नहीं आने देने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश के श्योपुर एवं आसपास के क्षेत्र से अनेक लोग उपचार के लिए सवाई माधोपुर या जिले के चिकित्सकों के पास आते है। उनके पास आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होती है एवं गाइड लाइन का उल्लंघन करते है। चेकपोस्ट पर इनकी गाड़ी को सीज करने पर इनको काफी कठिनाई होती है।

Sawai Madhopur Collector and SP inspected Khandar areas

 

ऐसे में कलेक्टर ने राजकीय एवं निजी चिकित्सकों को मध्य प्रदेश के मरीजों को व्यक्तिगत ना बुलाकर उनका उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह वर्चुअल तरीके से या वीडियोकाॅल के माध्यम से या दूरभाष से देकर उपचार करने को कहा। जिला कलेक्टर एवं एसपी ने बाजारों के निरीक्षण के दौरान खण्डार, बहरावण्ड़ा कलां, बहरावण्ड़ा खुर्द और बालेर में गाइड लाइन की पालना को जांचा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पाॅजिटिव मरीजों का ग्राम स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा दिन में दो बार फीडबैक लिया जाए, चिकित्सकों द्वारा उन्हें चिकित्सा किट प्रदान किया जाए। इस दौरान उपखंड अधिकारी खंडार मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राकेश राजौरा, पुलिस थानाधिकारी खंडार भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !