Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने खण्डार में चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छाण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरावण्ड़ा खुर्द का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छाण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरावण्ड़ा खुर्द के लैबों में जाकर मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत होने वाली जांचों की जायजा लिया और व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश प्रदान किए।

 

Sawai Madhopur Collector did a surprise inspection of medical institutions in Khandar

 

 

इसके साथ ही उन्होंने जिन सीएचसी एवं पीएचसी पर निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीषण गर्मी के मध्यनजर वार्डों में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था रखने, आवश्यकतानुसार पर्याप्त पंखे, कूलर लगवाने, कूलरों में प्रतिदिन पानी बदलवाने, मरीजों और आगंतुकों के लिए शुद्ध और ठण्डे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, सभी विद्युत उपकरण कार्यशील रखने के निर्देश चिकित्सा प्रभारियों को दिए।

 

 

 

उन्होंने चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर मिलने वाली दवाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सालय के इंजेक्शन कक्ष, एक्स-रे कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, लैब कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, औषधि भण्डार, रिसेप्शन आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने औषधि भण्डार एवं दवा वितरण केन्द्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाईयों की भी जांच की।

 

 

 

साथ ही चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने, आवश्यकता अनुसार डस्टबिन रखवाने, महिला-पुरूष शौचालयों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिना किसी जानकारी के अनपुस्थित रहने पर लैब सहायक रामस्वरूप बैरवा को नोटिस जारी करने के निर्देश वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सीमा खैतान, विकास अधिकारी राजाराम मीना, तहसीलदार पुष्कर सिंह, ब्लॉक सीएमएचओं डॉ. कुलदीप मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !