Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने जर्जर भवनों एवं संरचनाओं को ध्वस्त करने के दिये निर्देश

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला कलक्टर काना राम ने जिले में स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों तथा संरचनाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में ऐसे भवन आमजन की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं, अतः इन्हें प्राथमिकता से चिन्हित कर नियमानुसार ध्वस्त किया जाए। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र के वीसी कक्ष से सभी उपखंड अधिकारी एवं शिक्षा, पंचायती राज एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैटक को संबोधित कर रहे थे।

 

Sawai Madhopur Collector gave instructions to demolish dilapidated buildings and structures

 

 

जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषद, नगर पालिका तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर घर, सरकारी और निजी विद्यालय, अस्पताल, सरकारी कार्यालय भवन सहित ऐसे सभी भवनों की सूची तैयार की जाए जो उपयोग में होने के बावजूद जर्जर हालत में हैं। ऐसे मामलों में भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर नियत समय में भवन खाली कराने की कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे स्वयं अथवा किरायेदार के रूप में किसी पुराने, जर्जर या असुरक्षित भवन में रह रहे हैं तो शीघ्र उस भवन को खाली कर लें। जन सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में जिला प्रशासन सजग और संकल्पित है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और संभावित जोखिम वाले भवनों के संबंध में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !