Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने मनरेगा कार्य शुरू कर रोजगार उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ग्रामीण विकास की योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर दिये दिशा निर्देश

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग अभियान में गामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में अब तक किये कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम 50 प्रतिशत महिला मेट होनी चाहिये। बौंली, गंगापुर सिटी खंडार और सवाई माधोपुर में महिला मेट 50 प्रतिशत से अधिक नियोजित हैं। कलेक्टर ने शेष पंचायत समितियों में भी यह लक्ष्य जल्द हासिल करने के पूर्ण प्रयास करने तथा महिला मेट को पर्याप्त प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये है।

 

 

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मनरेगा अधिशाषी अभियन्ता सभी लाइन विभागों से समन्वय कर उनके विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किये जाने वाले विकास और व्यक्तिगत लाभ के ज्यादा से ज्यादा कार्यों को मनरेगा में डवटेल करवाने का प्रयास करें।

 

 

Sawai Madhopur Collector gave instructions to provide employment by starting MNREGA work

 

जिले की कुछ ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य नहीं चलने कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा में कार्यों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में जिले 27 हजार 966 श्रमिक नियोजित है।

 

 

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिये कि अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित करें तथा अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवायें। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा और मनरेगा अधिशाषी अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !