Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सभी अनुभागों और कार्यालयों का व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने आयोजना, संस्थापन, सतर्कता, सामान्य, निर्वाचन, विकास, विधि, न्याय, लेखा, भू-अभिलेख, एनआईसी, नागरिक सुरक्षा, बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम सहित कुल 20 से अधिक विभागीय शाखाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की गतिविधियों को पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने पर बल दिया। संपर्क एवं सतर्कता शाखा में लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

 

Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram inspected various branches and offices of the Collectorate

 

उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष में कार्यरत कर्मियों का नाम, कार्य विवरण सहित चार्ट बनाकर दीवार पर चस्पा किया जाए। इससे आमजन को संबंधित अधिकारी/कर्मी की जानकारी सुलभ होगी तथा कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति निराश होकर वापस न लौटे। उन्होंने कहा कि जनहित, पारदर्शिता और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को प्राथमिकता के साथ लागू कर न केवल आंतरिक कार्यालय प्रणाली को सुदृढ़ करे, बल्कि आमजन के प्रति प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निवर्हन कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करें।

 

 

ई-गवर्नेंस को मिले प्राथमिकता:

उन्होंने निर्देश दिए है कि समस्त विभागीय फाइलों को स्कैन कर ई-फाइल सिस्टम में डाला जाए तथा अतिरिक्त भौतिक रिकार्ड को 15 जुलाई तक रिकॉर्ड रूम में स्थानांतरित किया जाए ताकि प्रशासनिक दक्षता और कागज रहित कार्यालय की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

 

 

आपात स्थिति हेतु संयुक्त नियंत्रण कक्ष हो स्थापित:

उन्होंने नागरिक सुरक्षा, बाढ़ नियंत्रण और अन्य सभी आपात नियंत्रण कक्षों को एकीकृत कर संयुक्त नियंत्रण कक्ष के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और राहत कार्य संभव हो सकें।

 

सिविल डिफेंस में प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर:

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नागरिक सुरक्षा शाखा में कार्यरत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को 12 सिविल सेवा श्रेणियों में विभाजित कर प्रत्येक श्रेणी में प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा संबंधी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कलक्टर को सभी प्रमुख कार्मिकों से परिचित कराया और लंबित प्रकरणों की स्थिति से भी अवगत करवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !