सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को पुलिस थाना मलारना डूंगर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने मलारना डूंगर थाने में स्वागत कक्ष, अनुसंधान कक्ष, शस्त्रागार, कम्प्यूटर रूम, मालखाना, बैरक, पुरूष एवं महिला हवालात सहित आर्म्स रजिस्टर का निरीक्षण किया व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थानाधिकारी राजेश कुमार मीना से थाने में स्वीकृत एवं रिक्त चल रहे पदों, लम्बित् चल रहे प्रकरणों, वारण्टों की स्थिति, अपराधों की स्थिति आदि जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने जिन अनुज्ञापत्रों का नवीनीकरण नहीं हो रहा है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मालखाने का निरीक्षण कर सामग्री का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नाको पर पुलिस बल तैनात करने, अवै*ध बजरी खनन के दर्ज प्रकरणों एवं उनको चालान के बारे में जानकारी ली। इस पर थाना अधिकारी ने बताया कि विगत एक वर्ष में 45 अ*वैध बजरी से संबंधित प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिला कलक्टर अवै*ध बजरी परिवहन, निर्गमन भण्डारण पर सतत निगरानी, पेट्रोलिंग, नाकेबंदी के माध्यम से सख्त कार्यवाही के निर्देश थाना अधिकारी को दिए।
उन्होंने थाना अधिकारी से मलारना डूंगर क्षेत्र में सायबर अप*राध से संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है। थाने क्षेत्र में चो*री, ड*कैती, लू*टपात की वारदात को रोकने के लिए रात्रि कालीन पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऑवरलोड वाहनों की जांच करने, शरा*ब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर संदीप कुमार बेरड़ भी उनके साथ रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
