रविवार को खुले रहेंगे कलेक्ट्रेट के अनुभाग

जिला कलेक्ट्रेट के सभी अनुभाग रविवार को खुले रहेगें साथ ही सभी कार्मिक उपस्थित रहेंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मंत्री द्वय द्वारा अधिकारियों की बैठक एंव अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया