Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

अस्पताल में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

 

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलारना चौड़ का औचक निरीक्षण किया। जिला कलकटर ने चिकित्सा सुविधाओं को राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए चिकित्सालय में सभी चिकित्सकों एवं कार्मिकों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य के निर्देश दिए है।

 

 

उन्होंने अस्पताल ड्यूटी समय पर सभी चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए मरीजों के लिए इलाज से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देने तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय अस्पतालों के परिसरों एवं शौचालयों में सम्पूर्ण स्वच्छता, पानी, साबुन, दवा, जांच की उपलब्धता के साथ-साथ आयुष्मान भारत सहित केन्द्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी जन कल्याणकारी योजनाओं के नाम एवं उनकी पात्रता का अंकन अस्तपाल के उचित सदृश्य स्थान पर करवाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

Sawai Madhopur District Collector Khushal Yadav conducted surprise inspection of Community Health Center

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने अस्पताल में आने वाले रोगियों को निशुल्क दवा एवं निशुल्क जॉच आदि सुविधाओं की जानकारी लेकर चिकित्सीय जांच हेतु अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये है। उन्होंने मौसमी बीमारियों को देखते हुए दवाईयों के पर्याप्त भण्डारण रखने, ड्रगहाउस से समन्वय बनाये रखते हुए समय पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी के समय सभी कार्मिकों को निर्धारित ड्रेस कोड की पालना कराते हुए वार्डों के बाहर ड्यूटी आफिसर की सूचना भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों व आमजन के लिए उपयोग में लाए जा रहे शौचालयों की साफ-सफाई का  जायजा लिया। शौचालयों में गंदगी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल अधीक्षक से मरीजों के लिए उपयोग में लिए जाने वाले शौचालयों में भी नियमित सफाई करवाएं। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्री नारायण सहित चिकित्सक एवं कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !