जिले में गत दिनों हुई हैड कानि. से सहायक उप निरीक्षक की पदोन्नती परीक्षा के उपरान्त जिले को 34 सहायक उप निरीक्षक मिले हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक हैड कानि. द्वारा सहायक उप निरीक्षक की पदोन्नती परीक्षा के उपरान्त स.उ.नि. पद की पी.सी.सी. पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त शिवदयाल सिंह, रामवीर सिंह, सुरेश चन्द्र, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, समय सिंह, हरि लाल, मुकेश कुमार, मोती सिंह, नोशाद खाॅ, बाबूद्वीन, नरेन्द्र सिंह, जुगल किशोर, इद्रजीत, तेजसिंह, प्रेमप्रकाश, भरत लाल, रविन्द्र कुमार, अब्दुल रहमान, जरदार खाॅ, रामराज, बच्चू सिंह, जितेन्द्र सिंह, नन्दराम, फैयाज खांन, कप्तान सिंह, मीठा लाल, जगराम, तपस्या, राजबब्बर सिंह, अनीस खांन, दोलत सिंह, नरेन्द्र सिंह जाट एवं नारायण सिंह को हैड़ कानि. से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नती प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं तत्परता से कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया