Sunday , 7 June 2026
Breaking News

परिवार कल्याण ऑनलाइन लॉजिस्टिक मैनेजमेंट में सवाई माधोपुर जिला तृतीय स्थान पर

परिवार नियोजन सेवाओं के तहत परिवार कल्याण लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट सिस्टम एफपीएलएमआईएस मैनेजमेंट के तहत जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को राज्यभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिला कलक्टर के दिशा निर्देशन, उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग व ग्रासरूट लेवल स्टाफ की मेहनत के बलबूते से ही जिले को यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों, आशा सहयोगिनियों द्वारा ऑनलाइन सिस्टम एफपीएलएमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री की जाती है।

 

Sawai Madhopur district got third place in family welfare online logistic management

 

जिसमे जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले को गत एक वर्ष में परिवार कल्याण में तीसरी बार पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व गत विष्व जनसंख्या दिवस पर जिले को परिवार कल्याण में प्रथम आने पर 11 लाख का पुरस्कार, इस वर्ष जनसंख्या दिवस पर परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएचसी बौंली को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये मिले थे।

 

 

 

 

एफपीएलएमआईएस के माध्यम से लाभार्थियों को परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आशा के स्तर से मोबाइल के मध्यम से परिवार कल्याण साधनों की डिमांड जनरेट की जाती है, डिमांड जेनेरेट होने पर ऑनलाइन ही उस डिमांड को एनालाइज किया जाता है उसके बाद जिला स्तर से डिमांड के अनुरूप सप्लाई जारी की जाती है, इसके पश्चात साधनों की खपत को भी ऑनलाइन ही फीड किया जाता है।

 

 

इस अवसर पर मिशन निदेशक एनएचएम, निदेशक आरसीच, परियोजना निदेशक परिवार कल्याण चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान द्वारा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, आदित्य तोमर यूएनएफपीए को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !