Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सवाई माधोपुर जिले की हो बड़ी भागीदारी- जिला कलेक्टर

जिला कलक्टर राजेंद्र किशन ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है। इनमें सवाई माधोपुर जिले की बड़ी भागीदारी हो। इसके लिए संबंधित अधिकारी दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप पंजीकरण करें। जिला कलेक्टर ने राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए लोगो को अधिक से अधिक प्रेरित कर पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है।जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में इस वृहत आयोजन में पंजीकरण के लिए गंभीरता दिखाते हुए अधिकाधिक पंजीकरण किए जाएं।

 

 

 

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में इनका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर पंजीकरण कराया जाए। जिला कलक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, स्काउट सचिव और शारीरिक शिक्षक व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पंजीकरण की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट दें। प्रशासन गांव के संग शिविरों में भी शिक्षा विभागीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ग्रामीण ओलंपिक के लिए पंजीकरण करें।

 

 

Sawai Madhopur district should have a big participation in Rajasthan Rural Olympic Games - District Collector

 

 

इस संबंध में जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को वर्चुअल वीसी के माध्सम से विस्तार से जानकारी भी दी गई है। साथ ही ग्रामीण ओलंपिक के पोस्टर का विमोचन भी किया गया है। खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में पंजीकरण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जारी है। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

 

 

 

रजिस्ट्रेशन के लिए www.rssc.in के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर से RGOK ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करें या https://panchayat.rajasthan.gov.in/khelMahotsav/View/PlayerRegistrationRemte.html लिंक पर जाकर पंजीकरण करें। ऑफलाइन पंजीकरण फार्म भरकर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को दे सकते हैं।

 

इन खेलों में होंगी स्पर्धाएं:-

 

 

कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी (बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग) और खो-खो (बालिका वर्ग) में खेल स्पर्धाएं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !