Sunday , 8 March 2026
Breaking News

त्वरित एवं निष्पक्ष खबरों के लिए सवाई माधोपुर एप को फिर मिला सम्मान

टाइगर वाच संस्था द्वारा रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पूर्व डायरेक्टर स्वर्गीय फतेह सिंह राठौड़ की स्मृति में सातवां राज्य स्तरीय वन्य जीव संरक्षण व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

SwmAPP Awarded Honored Wildlife Conservation Award Quick Fair news Sawai Mashopur Ranthambore Tiger watch
टाइगर वाच संस्था गत 20 वर्षों से सवाई माधोपुर में वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्यरत है तथा पिछले 6 वर्षों से संस्था द्वारा टाइगर वाच स्मृति व्याख्यान एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें वन्य जीव संरक्षण से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर वन्य जीव संरक्षण को ले कर दी गई जानकारियों व जिले की त्वरित एवं निष्पक्ष खबरों के प्रसारण के लिए सवाई माधोपुर एप को सम्मानित किया गया।
इस दौरान सवाई माधोपुर एप के संस्थापक इंजि. ज़ियाउल इस्लाम ने इस सम्मान को सभी फोलोवर्स को समर्पित करते हुए कहा कि हम निष्पक्ष खबरों और जानकारियों को लिए सदैव कटिबद्ध हैं और भविष्य में भी इसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ इस मिशन की ओर अग्रसर रहेंगे।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों के रूप में बाघ विशेषज्ञ वाल्मीक थापर और रघुनंदन चुंडावत मौजूद रहे। साथ ही टाइगर वाच संस्था के डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र खंडाल, रणथम्भौर वन विभाग के सीसीएफ वाई.के. साहू, डीएफओ बीजू जॉय, कैलादेवी क्षेत्र के डीएफओ कपिल चंद्रवाल, डॉक्टर गोवर्धन सिंह राठौड़ और आशुतोष महादेविया भी समारोह में उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !