सवाई माधोपुर प्रीमियर लीग सीजन तृतीय का उद्घाटन गत वर्ष की विजेता टीम सिटी डायमंड एवं उपविजेता किंग्स राइडर्स के बीच जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मैदान पर खेला गया। जिसमें किंग्स राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर तन्मय तिवारी का रहा। तन्मय ने 26 गेंदों पर 42 रन बनाए व ओमेन्द्र ने 27 रन बनाए।

सिटी डायमंड की तरफ से देवेन्द्र शर्मा ने 3 विकेट लिए। जिसके जवाब में सिटी डायमंड 126 रन ही बना पाई। सर्वाधिक रन मनीष गोस्वामी व हंसराज मीणा ने 20-20 रन बनाए। रोहित परिहार ने 3 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। रोहित परिहार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
सह-संयोजक फुरकान अली ने बताया कि उद्घाटन के मुख्य अतिथि एस.आई. वीरसिंह मीणा, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र मीणा अजनोटी, अजीजुद्दीन अज्जू, नगरपालिका आयुक्त रविन्द्र यादव, इरफान गोल्डन, निज़ाम शेख, अलीमुद्दीन, फरीद खान, सलीम नज्जा थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया