Saturday , 5 September 2026
Breaking News

निर्दलीय प्रत्याशी आशा ने जारी किया घोषणा पत्र

पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी सहित कई जनहित के कार्यक्रम चलाएंगी आशा मीना

सवाई माधोपुर से निर्दलीय प्रत्याशी आशा मीना ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया को अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर निर्दलीय प्रत्याशी आशा की प्राथमिकता विधायक आपके द्वार, खेल मैदानों का विकास, पत्रकारों के लिए आवसीय कॉलोनी, पर्यटन सहित 26 बिंदु रहेंगे।

आशा ने कहा कि वह पिछले पांच साल क्षेत्रवासियों के बीच उनके दुख सुख में शामिल रही हैं। उन्होनें सवाई माधोपुर वासियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर पूरी जानकारी प्राप्त की है, तत्पश्चात उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।
आशा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में विधायक आपके द्वार, शहरी क्षेत्र में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स व ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित करना, विधानसभा क्षेत्र का सुनियोजित विकास, पर्यटन विकास को बढ़ावा देना, इलाके में व्यापार का विकास करना, पार्किंग व्यवस्ता विकसित करना, वाटर मैंनेजमेंट व जल निकास प्रणाली विकसित करना, शहरी कच्ची बस्तियों को पक्का करना, सार्वजनिक पार्क विकसित करना, प्रत्येक मकान का पट्टा दिलवाना, नवीन कॉलोनियों का निर्माण, धार्मिक पर्यटन विकसित करना, सिचाईं प्रबंधन, कृषि व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से विकसित करना, सुचारू बिजली उपलब्ध करवाना, हेल्थ सुविधाओं को बेहतर बनाना, बजरी व पत्थर व्यवसाय से स्थानीय रोजगार विकसित करना, भयमुक्त, शान्ति और भाईचारा युक्त वातावरण उपलब्ध करवाना, रणथम्भौर सेंचुरी का विकास करवाना जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।

About Ziya Ul Islam

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !