सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय एमपी कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर के सार्वजनिक उद्यान में महिला मंडल ने लहरिया उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने शिव भजन, काव्य पाठ सहित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की।

महिलाओं ने विभिन्न रंगों में लहरिया भी पहना। इस दौरान कार्यक्रम में कमला गुप्ता, सरोज मित्तल, विद्या शर्मा, सीमा बंसल, सोनम मित्तल, योगिता, शानू बंसल, चमेली देवी, मीना जैन और मुन्नी देवी सहित कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया