सवाई माधोपुर जिल के समाज सेवी, शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को गीना देवी राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान लेखन, संपादन, शिक्षा तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु गीना देवी शोध संस्थान, श्रीगंगानगर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वर्चुअल आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

संगम शोध पत्रिका की संपादक डॉ. रेखा सोनी, प्रधान संपादक डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट तथा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया