पांडोकर सरकार गुरुशरण दास महाराज एवं रामचंद्र दास महाराज का लिया आशीर्वाद
विप्र संवाद एवं संत दर्शन यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर श्रीमद भागवत कथा एवं दिव्य दरबार के आयोजन में आज शनिवार को लालसोट पहुंचे।

जहां पाराशर ने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, समाज सेवी सत्यनारायण धाकड़, जयसिंह मीणा, नरेंद्र चतुर्वेदी, अजय शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, के साथ पांडोकर सरकार गुरुशरण दास जी महाराज, चित्रकूट धाम के स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज, स्वामी मदन मोहन जी महाराज से भागवत कथा के दौरान आशीर्वाद लिया।
पाराशर ने सभी संतो को संत दर्शन यात्रा के उद्देश्यों एवं यात्रा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। आयोजन समिति के सदस्य जयसिंह मीणा ने विप्र संवाद के संयोजक पाराशर का भागवत कथा में पहुंचने पर अभिनंदन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया