राजेश शर्मा : आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा सिंह पंवार की अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिखवाल और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इंदु बाला बोयल की अनुशंसा पर आदिशक्ति फाउंडेशन की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव पद पर डॉ. जयश्री तंवर को और जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर सीमा शर्मा को मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा सिंह पंवार ने दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन आशा करता है कि आप अपने अनुभव से संस्था को प्रगति की और अग्रसर करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया