Saturday , 7 March 2026
Breaking News

उमेर अहमद पुनः रकमा गंगापुर सिटी के ब्लॉक अध्यक्ष हुए मनोनीत

गंगापुर सिटी:- राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (राकमा) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें उदेई कलां निवासी उमेर अहमद को पुनः रकमा गंगापुर सिटी ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उमेर अहमद वर्तमान में उदेई कलां में पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत है। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एजाज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेर अहमद की कार्यशैली एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हे पुनः दी गई है। उर्दू विषय की स्वीकृति, उर्दू विषय के पदों एवं कोरोना में वेतन कटौती आदि को लेकर अहमद काफी सक्रिय रहे तथा इनकी मुहिम को सफलता भी मिली है।

 

Sawai Madhopur News Umer Ahmed re-nominated Block President of Rakma Gangapur City

 

 

 

इसके अतिरिक्त धनोली के अध्यापक इकामुद्दीन खान को सवाई माधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर, दौनाइचा, मलारना डुंगर के प्रधानाध्यापक जावेद खान को मलारना डुंगर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर, गोतोड़, बौंली के शारिरिक शिक्षक मोहम्मद हनीफ को ब्लॉक अध्यक्ष बौंली के पद पर, लिवाली, बामनवास के वरिष्ठ अध्यापक वकील शाह को ब्लॉक अध्यक्ष बामनवास के पद पर, चौथ का बरवाड़ा के शारिरिक शिक्षक अब्दुल वसीम को ब्लॉक अध्यक्ष चौथ का बरवाड़ा के पद पर एवं करमापुर, खंडार के प्रबोधक इमरान खान को ब्लॉक अध्यक्ष खंडार के पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पर उदेई कलां सरपंच मुक्तदिर अहमद, जुबेर अहमद, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नीरज मीना, बामनवास नोडल उपाध्यक्ष ऋषिराज मीना, अभिषेक शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !