जिला मुख्यालय पर प्रतिष्ठित गर्ग परिवार एवं गर्ग गिफ्ट शाॅप के महेश गर्ग के बड़े भाई शीतल प्रसाद गर्ग रिटायर्ड सहायक अभियंता सिंचाई का 8 जनवरी रविवार को असामयिक निधन हो गया।

उनके पुत्र राजेन्द्र गर्ग उर्फ गज्जू (शुभम ट्रेडर्स, टोंक बस स्टेण्ड के पास बजरिया) ने बताया कि उनके तीये की बैठक 10 जनवरी मंगलवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक मानटाउन क्लब, बजरिया सवाई माधोपुर पर रखी गई है। गर्ग अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया