Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, कबूली 79 चोरियां 

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक जिलों में सवाई माधोपुर, बून्दी, टोंक, कोटा ग्रामीण, बारां, जयपुर ग्रामीण एवं श्योपुर मध्यप्रदेश में लगातार 80 से अधिक चोरी एवं नक*बजनी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। ब*दमाशों ने पिछले एक साल में घरों में दीवार व जंगलें तोड कर, दूकानों एवं मकान का ताला तोड़ कर इन वारदातों को अंजाम दिया था।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की मित्रपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेदार खुर्द में गत 4 जून, 2024 की रात्रि को दो घरों में तथा गांव मझेवला में गत 8 जून, 2024 की रात्रि को तीन घरों में मकान की दीवार एवं जंगलें तोड़कर मकान में प्रवेश कर जेवरात एवं नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इन वारदातों के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली दिनेश कुमार यादव, वृताधिकारी बौंली अंगद शर्मा के सुपरविजन में मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

 

Sawai Madhopur Police News Update 8 Aug 2024

 

 

 

टीम द्वारा चोरी के तरीकों का विशलेषण कर इस प्रकार की घटनाओं के चालानशुदा अपराधियों एवं संदिग्धों से पूछताछ की गई। विशेष टीम के सदस्य अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक को मुखबिर से पता चला कि ये चोरियां व नक*बजनी की वारदातें जीतू मोग्या एवं उसकी गैं*ग द्वारा कारित की जा रही है। विशेष टीम द्वारा सार्थक प्रयास कर इस गैं*ग के सदस्यों की पहचान के लिए इनकी गतिविधियों की लगभग 15 दिवस तक निगरानी की गई।

 

 

 

नक*बजन गिरोह के सदस्यों की पहचान एवं उनको पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने मवेशियों के ग्वाल बन कर इनकी रेकी की गई। इनके रहने के मकानों टापरियों की पहचान कर उनके आने जाने के रास्तों एवं साधन वाहनों के नम्बर प्राप्त किये गये। इन ब*दमाशों की पुख्ता सूचना प्राप्त होने पर वृताधिकारी अंगद शर्मा के निर्देशन में मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल उप निरीक्षक द्वारा कार्य योजना बनाकर इनकी घेराबन्दी कर गैं*ग के तीन सदस्यों को मय इको वैन सहित इन्द्रगढ़ लाखेरी रोड बून्दी पर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

पुलिस ने जीतू उर्फ कमल उर्फ बूचरया पुत्र सीताराम मोग्या निवासी पिपरई (हतमपुर) थाना सरायछोला मुरैना मध्यप्रदेश हाल निवासी बड़ाखेड़ा थाना लाखेरी जिला बून्दी, रिकू मोग्या पुत्र सत्यनारायण मोग्या निवासी लबान देईखेडा हाल निवासी माखिदा जिला बून्दी तथा मोहन उर्फ मोनू उर्फ मुन्ना मोग्या पुत्र श्योजी लाल मोग्या निवासी लबान देईखेडा हाल निवासी बड़ाखेड़ा लाखेरी जिला बून्दी को गिर*फ्तार किया गया है। गैं*ग का एक सदस्य राजू मोग्या निवासी मदनपुर बढ़गाव करहाल श्योपुर मध्यप्रदेश की गिर*फ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

 

पुलिस के अनुसार यह बदमाश चोरी करने के लिए दीवार में लगे पत्थर या जंगला तोड़कर र्या इंटों में से कुछ पत्थर हटा कर एक आदमी लेट कर अन्दर घुस जाए, इसके बाद कमरे में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ब*दमाश चोरी के लिए मोटर साइकिल का इस्तेमाल करते थे। इनके पास कटर पेचकस, टॉर्च हमेशा साथ होते थे। मुख्यतः गांव के बाहर बने हुए मकानों को ज्यादा टारगेट करते थे, जिससे जाग होने पर आसानी से भागा जा सके।

 

 

 

ये ब*दमाश बिना रेकी किये हुए वारदातों को अंजाम देते हैं। घर से निकलने के बाद जिस भी दिशा में जाते थे उस दिशा में आने वाले किसी भी गांव में घुस जाते थे एवं वारदातों को अंजात देते थे। प्रारम्भिक पूछताछ में इन चारों बदमाशों से जिला सवाई माधोपुर के विभिन्न थानों मित्रपुरा, रवाजंना डूंगर, चौथ का बरवाड़ा, बौंली, सूरवाल, मलारना डूंगर, खण्डार क्षेत्र में 29 तथा 50 से अधिक चोरी नकब*जनी की वारदातें अन्य जिलों बून्दी, टोंक, जयपुर ग्रामीण, बारां एवं श्योपुर में करना कबूल किया है। पुलिस के अनुसार इन ब*दमाशों के परिवार के सदस्यों का चोरियों एवं नक*बजनी का आपराधिक रिकार्ड रहा है। इन बद*माशों का आपराधिक रिकार्ड सकंलन किया जा रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !