Thursday , 22 October 2026
Breaking News

आमजन की आवाज बने सवाई माधोपुर उत्सव

सवाई माधोपुर के 257 वें स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में 19 एवं 20 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता, गंगापुर विधायक रामकेश मीना के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में गंगापुर विधायक रामकेश मीना ने कहा कि सवाई माधोपुर उत्सव आमजन की आवाज बने तथा यहां आने वाले पर्यटक सवाई माधोपुर की कला, संस्कृति, परिवेश एवं लोक रंग से रूबरू हो सके। इसके लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पूरी तैयारी की जाए तथा भव्यता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन हो व लोगों की सहभागिता अधिक से अधिक हो।
बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में भव्य एवं वृहत स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है तथा अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता बनाते हुए दी गई जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रम आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए है।

Sawai Madhopur Utsav became the voice of common man
बैठक में सवाई माधोपुर स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में 19 एवं 20 जनवरी 2020 को दो दिन तक मनाने तथा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियेां तथा सवाई माधोपुर की होटल्स के संचालकों को पर्यटकों तथा आमजन को अधिक से अधिक उत्सव से जोड़ने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया। जिला कलेक्टर ने तैयारी बैठक में उपस्थित अधिकारियों, एनजीओ को संबोधित करते हुए उत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को सुबह साढे सात बजे रन फोर सवाई माधोपुर का आयोजन होगा। इसके बाद रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे से वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण विषय पर दो दिवसीय फोटों प्रदर्शनी का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय में किया जायेगा। फोटो प्रदर्शनी में स्थानीय फोटो ग्राफर, गाइड एवं आमजन भी अपनी श्रेष्ठ फोटोग्राफी के साथ भाग ले सकेंगे। श्रेष्ठ फोटो को पुरस्कार भी दिया जाएगा। सुबह 11 बजे नगर परिषद परिसर में महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे दंडवीर बालाजी से मुख्य बाजार होते हुए राजबाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कलश लिए महिलाएं, विभिन्न लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते लोक कलाकार तथा हाथी एवं घोडे तथा हजारों की संख्या में नागरिक, स्कूल-काॅलेज के बालक बालिकाएं शामिल होंगे। राजबाग पहुंचकर शोभायात्रा सम्पन्न होगी। इसके बाद राजबाग में पारम्परिक ग्रामीण खेल, रस्सा कस्सी, नींबू चम्मच दौड़, मटका दौड़, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा पगड़ी बांधना आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन इंदिरा मैदान में रात्रि 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही ख्याति प्राप्त कलाकार मोरू सपेरा द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।
दूसरे दिन 20 जनवरी को सुबह 8 बजे घुडसवारी संदेश (माई फिटनेस पर) कार्यक्रम, सुबह 11 बजे शिल्पग्राम में ग्रामीण परिवेश से जुड़ी महिलाओं की मांडना प्रतियोगिता लाइव शो कार्यक्रम होगा। पुलिस लाइन मैदान पर दोपहर 12 बजे नाईजीरिया एवं स्थानीय टीम के बीच फुटबाॅल का मैच होगा। वहीं दोपहर दो बजे दशहरा मैदान पर स्थानीय टीमों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। दोपहर एक बजे से राजकीय महाविद्यालय में वन्य जीवों पर आधारित मैजिशियन शो भी लोगों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर के संबंध में बनाई गई पुस्तिका सोवेनियर का विमोचन भी इसी दिन होगा। रात्रि को सात बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें ख्यातिप्राप्त कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।
बैठक में गंगापुर विधायक रामकेश मीना, जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने होटल संचालकों से उनके यहां आने वाले पर्यटकों को अधिक से अधिक सवाई माधोपुर उत्सव से जोड़ने के लिए भी आग्रह किया। इस मौके पर एडीएम कैलाश चंद्र, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी, होटल संचालक, एच.एस.शेखावत, कर्नल एच.एस. जटराना सहित अन्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !