Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने की योजनाओं प्रगति की समीक्षा

सवाई माधोपुर:- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज गुरुवार को वीसी में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने जिले की पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों को जॉब कार्ड अपडेशन, आधार सीडिंग कार्य एवं आधार बेस भुगतान सिस्टम कार्य में प्रगति लाने के निर्देश जारी किए।

 

Sawai Madhopur Zila Parishad CEO Abhishek Khanna reviewed the progress of schemes

 

 

आधार सीडिंग कार्य में पंचायत समिति बामनवास के द्वारा अच्छा कार्य करने पर विकास अधिकारी बामनवास जगदीश गुर्जर सहित अधिकारी कार्मिकों का उत्साह वर्धन भी किया। जिन पंचायतों में आधार सीडिंग कार्य न्यून है, उन ग्राम पंचायतों में कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जॉब कार्ड वेरिफिकेशन करवाकर फर्जी जॉब कार्ड को डिलीट करने के निर्देश दिए। आधार सीडिंग कार्य में प्रगति लाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित बैंकर्स के साथ बैठक कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

 

 

इसके साथ ही नरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्य अमृत सरोवर, उधान विकास ,खेल मैदान के कार्यों की समीक्षा की। वही विकास अधिकारियों सहित अधिकारी कार्मिकों को नियमित पर्यवेक्षण कार्य करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !