Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संस्था प्रधान बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ विद्यालयों का भौतिक विकास सुनिश्चित करें:- गोविंद बंसल

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्था-प्रधान सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी ब्लॉक सवाई माधोपुर का आयोजन एक निजी मैरिज गार्डन में किया गया। जिसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद बंसल द्वारा समस्त संस्था प्रधानों को बोर्ड-परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त भामाशाहों का विद्यालय विकास में सहयोग करने पर आभार प्रकट किया। समग्र शिक्षा के एडीपीसी दिनेश गुप्ता ने एसएनए की राशि का निर्देशानुसार समय पर उपयोग करने एवं एसडीएमसी के सहयोग से विद्यालय का विकास करने पर अपने विचार प्रकट किए, साथ ही संस्था प्रधानों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम ठान लें तो कोई भी काम असंभव नहीं है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोविंद दीक्षित द्वारा विद्यालय के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छ व सुरक्षित मिड डे मील एवं बाल गोपाल योजना के संचालन हेतु निर्देशित किया गया‌। एसीबीईओ रामप्रसाद शर्मा ने ब्लॉक रैंकिंग सुधार के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों 20 हजार से 50 हजार की राशि अथवा सामग्री विद्यालय को दान करने वाले लगभग 43 भामाशाहों को भी सम्मानित किया तथा ब्लॉक की श्रेष्ठ विद्यालय विकास एवं प्रबंध समितियों के सदस्यों को भी सम्मानित किया।

 

Ensure physical development of schools with institution head board exam results- Govind Bansal

 

वाक्पीठ के प्रथम दिवस विद्यालय विकास में भामाशाहों की भूमिका विषय पर श्योजीलाल मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आटून कलां तथा जनाधार ऑथेंटिकेशन एवं डीबीटी की प्रक्रिया पर योगेश मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रांवल ने अपनी वार्ताएं प्रस्तुत की।

 

वाक्पीठ के अध्यक्ष ठंडीराम मीणा प्रधानाचार्य राउमावि-भूरीपहाड़ी एवं सचिव राजेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव, सह-अध्यक्ष नीरू गोयल प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर, कोषाध्यक्ष सुरेश नारायण गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अब्दुल हलीम द्वारा समस्त व्यवस्थाएं की गई। समग्र शिक्षा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा एवं संदर्भ व्यक्ति लुकमान अहमद व राजेश मंगल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर भामाशाहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीईओ घनश्याम बैरवा व एजाज अली, एपीसी राकेश मीना एवं कार्यक्रम अधिकारी किरोड़ी लाल मीना भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !